महोबा: पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा जनपद में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले यूपी-112 पीआरवी कर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु 12.05.2026 को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पीआरवी टीम द्वारा 10.06.2026 को खजुराहो-महोबा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला एवं उसके दो मासूम बच्चों को समय रहते सुरक्षित बचाने की सराहनीय एवं संवेदनशील कार्यवाही के फलस्वरूप प्रदान किया गया। उक्त घटना में पीआरवी-7334 टीम ने त्वरित रिस्पॉन्स देते हुए मौके पर पहुंचकर सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय दिया तथा महिला व बच्चों को रेलवे पटरी से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरवी कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा गया कि इस प्रकार की तत्परता एवं संवेदनशीलता पुलिस की छवि को सुदृढ़ बनाती है तथा आमजन में विश्वास स्थापित करती है। साथ ही उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, मानवता एवं सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
सम्मानित पीआरवी टीम
1मुख्य आरक्षी आशीष कुमार मिश्र (कमांडर)
2.मुख्य आरक्षी कारण कुमार (पायलट)
3.आरक्षी अजय प्रताप सिंह (सब कमांडर)

News Wani