*महोबा* उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उ०प्र० पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा का तृतीय/अंतिम दिवस जनपद महोबा में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न रहा।
परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से तृतीय दिवस पर अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया।
अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुशासनहीनता पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी एवं समन्वित व्यवस्था के माध्यम से परीक्षा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित उ०प्र० पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा जनपद महोबा में दिनांक 08 जून 2026 से 10 जून 2026 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत दो-दो पालियों में सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करायी गयी।
प्रत्येक दिवस दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें प्रत्येक पाली में कुल 2064 अभ्यर्थियों की उपस्थिति निर्धारित थी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था, सतत निगरानी एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।
08 जून 2026
प्रथम पाली में कुल 1552 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 512 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में कुल 1547 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 517 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
09 जून 2026
प्रथम पाली में कुल 1555 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 509 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में कुल 1554 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 510 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
10 जून 2026
प्रथम पाली में कुल 1606 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 458 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल 1602 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 462 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह सहित अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरन्तर एवं नियमित रूप से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की सतत समीक्षा की गयी।
अधिकारियों द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर प्रदान किये गये।
जनपद महोबा में सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
News Wani
