Breaking News

*फतेहपुर में ओवरलोड मोरम लदे ट्रैक्टर ने बिजली पोल को मारी टक्कर, 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटने से दर्जनों गांवों में पसरा अंधेरा*

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ओवरलोड वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला असोथर कस्बे के प्रताप नगर झाल वार्ड नंबर 14 से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ओवरलोड मोरम लदे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 11 हजार वोल्ट (11 KV) की हाईटेंशन लाइन का पोल बीच से टूटकर धराशायी हो गया। पोल टूटते ही इलाके में हड़कंप मच गया और गनीमत रही कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस दुर्घटना के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।

इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के दावों की पोल खोलकर रख दी‌ स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिलाधिकारी (DM) फतेहपुर और स्थानीय पुलिस ओवरलोड मोरम लदे वाहनों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं। आए दिन होने वाले इन हादसों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद से उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अधिकारियों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना दी गई है, ताकि जल्द से जल्द नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल की जा सके। स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाए न हो

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *