Breaking News

NDA सरकारों के मुख्यमंत्रियों संग PM मोदी की बड़ी बैठक आज

दिल्ली। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर होने जा रही एनडीए की बड़ी बैठक अब सिर्फ विकास योजनाओं की समीक्षा तक सीमित नहीं रह गई है। PM मोदी आज एनडीए शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। लेकिन इस बैठक से पहले ही दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट फेरबदल, भाजपा संगठन में बदलाव और परिसीमन बिल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस में जारी बगावत और काकोली घोष दस्तीदार के पलटवार ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में विकसित भारत विजन, केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और राज्यों के साथ समन्वय पर चर्चा होगी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का भारत की अर्थव्यवस्था, तेल सप्लाई और सप्लाई चेन पर क्या असर पड़ सकता है, इस पर भी विस्तार से बातचीत होने की संभावना है। बढ़ती महंगाई, ईंधन और रसोई गैस की कीमतों को लेकर भी रणनीति तैयार की जा सकती है। बैठक में केंद्र और राज्यों के साझा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि एनडीए की बैठक के बाद केंद्र सरकार में बड़ा फेरबदल हो सकता है। जून 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद मोदी सरकार में अब तक कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन हाल में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन को राज्यसभा पुनर्नामांकन सूची से बाहर रखे जाने के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि कई केंद्रीय मंत्रियों को बैठक खत्म होने के बाद भी दिल्ली में रुकने को कहा गया है। इससे माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन दोनों में बदलाव हो सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार, यूपी में आंधी का कहर; एमपी और पंजाब में 2 की मौत

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *