Breaking News

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से डॉक्टर की मौत

हरदासपुर मोड़ पर हुआ हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम
चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
– मृतक डॉ हाशिम की फाइल फोटो
खागा, फतेहपुर। शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक चिकित्सक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अंजना कबीर निवासी डॉ. हाशिम किसी निजी कार्य से खखरेरू आए हुए थे। कार्य निपटाने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदासपुर मोड़ के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉ. हाशिम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर यातायात सामान्य कराया। डॉ. हाशिम की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्र के लोगों और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। डॉ. हाशिम के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और लोगों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जनपद की तहसील खागा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *