Breaking News

दिल्ली हादसे की 12 तस्वीरें: नीचे लपटें, रास्ता जाम; चौथी मंजिल से कूदे लोग, घायलों को कंधों पर उठाकर दौड़े लोग

दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। कई लोग जान बचाने के लिए होटल की खिड़की से कूद गए। वहीं, एंबुलेंस लेट होने पर स्थानीय लोग घायलों को उठाकर अस्पताल ले गए। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह 6 मंजिला है।

सबसे पहले आग लगने की 2 तस्वीरें…

दिल्ली के मालवीय नगर में सुबह 8:50 बजे होटल फ्लरिश स्टे में आग लगी।

आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। इसके बाद पूरी बिल्डिंग में फैल गई।

अब जान बचाने की जद्दोजहद, 5 तस्वीरें…

आग के बीच स्थानीय व्यक्ति वहां मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

एंबुलेंस पहुंचने से पहले स्थानीय लोग घायलों को उठाकर सुरक्षित जगह ले गए।

आग की लपटों से बचने के लिए एक विदेशी महिला कपड़े के सहारे नीचे गद्दे पर कूदी।

एक विदेशी शख्स ने चार मंजिल ऊपर से छलांग लगा दी। उसकी जान बच गई।

आग लगने के बाद एक विदेशी व्यक्ति जान बचाने के लिए बिल्डिंग के छज्जे पर खड़ा हो गया।

एक शख्स ने खुद को बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी जान भी बच गई।

एक अफ्रीकी महिला जान बचाने के लिए खिड़की से मदद की गुहार लगाते हुए।

आग बुझाने, रेस्क्यू की 3 तस्वीरें…

फायर ब्रिगेड की टीम करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

आग लगने के बाद कुछ लोग धुएं के चलते बेहोश हो गए। रेस्क्यू टीम उन्हें एंबुलेंस तक ले गई।

About NW-Editor

Check Also

2029 में देशभर में एक साथ हो सकते हैं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, 7 लाख करोड़ रुपये की बचत का दावा

देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की संभावना को लेकर चर्चा तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *