Breaking News

14 नाव जात बालिकाओं को बाटी बेबी किट को

फतेहपुर । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋपान्त कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार संवेदना अस्पताल नई तहसील के पास 14 नव जात बालिकाओ को बेबी किट वितरित किया गया जिसमें नवजात बालिकाओ के लिये कपड़े, खिलौना, मासकीटो बेड़, बैंग, कम्बल, बेबी किट, माँ के लिये साड़ी इत्यादि सामान दिया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का पम्प्लेट वितरित करते हुये इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम के दौरान संवेदना अस्पताल से डॉ० सुष्मिता श्रीवास्तव, डॉ० अंशिका गुप्ता, स्टॉफ नर्स आशमा एवं अस्पताल का स्टाफ, और जिला प्रोबेशन कार्यालय से महिला कल्याण अधिकारी पूनम तिवारी, जिला समन्वयक सरिता भारती आदि स्टाफ मौजूद रहा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *