Breaking News

डांस करते-करते 19 साल के युवक की हार्टअटैक से हुई मौत

 

तेलंगाना के नांदेड़ में डांस करते-करते एक युवक की अचानक मौत हो गई। घटना पिछले शनिवार (25 फरवरी) की है, जहां शादी में डांस कर रहे एक 19 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महाराष्ट्र का रहने वाला मुट्यम हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक अपने पसंदीदा तेलुगु गाने पर डांस कर रहा है। 40 सेकंड के वीडियो में कुछ समय बाद दिखता है कि वह डांस करते-करते अचानक से जमीन पर गिर पड़ा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

About NW-Editor

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार, यूपी में आंधी का कहर; एमपी और पंजाब में 2 की मौत

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *