Breaking News

कल्याणपुर थाना समाधान दिवस में 54 शिकायतें दर्ज, 9 मामलों का मौके पर निस्तारण

फतेहपुर। माह के चौथे शनिवार को थाना कल्याणपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 39 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि 15 मामले पुलिस विभाग से जुड़े रहे। राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों में से 5 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। वहीं, पुलिस विभाग से संबंधित 4 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है।

डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों में समाधान दिवस आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुराल पहुंचे युवक की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी को घर ले जाने आया था 45 वर्षीय बल्लू

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर कजियामेड़ा गांव में शनिवार को ससुराल आए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *