Breaking News

जनपद में विशाल यज्ञोपवीत का होगा आयोजन

फतेहपुर। बांके बिहारी मंदिर में आचार्य कुलम परिवार एवं नागरिकों की बैठक सम्पन्न हुई, जनपद में विशाल यज्ञोपवीत का आयोजन होगा। फतेहपुर अचार्य कुलम के आवाहन पर जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षताआचार्य विनोद शुक्ल के द्वारा की गई, जबकि संचालन आचार्य प्रदीप तिवारी ने किया। बैठक में आ्योजन समिति अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने जनपद में एक विशालयज्ञोपवीत महोत्सव के आयोजन का प्रस्ताव रखा, जिस पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने गहन विचार-विमर्श किया। सभी ने यज्ञोपवीत के महत्व और समाज पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठनेता महेश द्विवेदी, विष्णु दत्त शुक्ला, रामगोपाल त्रिवेदी, आचार्य गया प्रसाद मिश्रा, आचार्य विन्दा दीक्षित, राम नरेश त्रिपाठी और सुंदरम सोनी, अशोक बाजपेई, रमानाथ द्विवेदी राकेश त्रिवेदी, राजेन्द्र प्रसाद सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *