Breaking News

फतेहपुर में यादव महासभा की बैठक, शहीद सम्मान समारोह और अहीर रेजिमेंट की मांग पर बनी रणनीति

फतेहपुर। अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश यूथ प्रभारी चौधरी राजेश यादव शहर पहुंचे। यहां उन्होंने यादव महासभा के मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव से मुलाकात कर संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान चौधरी राजेश यादव ने धीर सिंह यादव के संगठन के प्रति सक्रिय योगदान और मीडिया के माध्यम से महासभा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से सामने रखने के प्रयासों की सराहना की।

चौधरी राजेश यादव ने बताया कि महासभा की ओर से हर वर्ष देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में नवंबर माह में शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तारीख और स्थान महासभा के पदाधिकारियों की बैठक में तय किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में शहीद परिवारों को सम्मानित करने के साथ युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा। यादव समाज के अनेक वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को महासभा आगे भी प्रमुखता से उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन समाज की एकजुटता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक सुझाव दिए और संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुराल पहुंचे युवक की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी को घर ले जाने आया था 45 वर्षीय बल्लू

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर कजियामेड़ा गांव में शनिवार को ससुराल आए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *