Breaking News

मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग: ढाई साल के बच्चे समेत 2 की हुई मौत; 3 घंटे छत पर फंसे रहे 15 लोग

मुंबई के विले पार्ले इलाके में मंगलवार रात एक रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। हादसे में ढाई साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान ढाई साल के अबीर और 23 वर्षीय अंकिता के रूप में हुई है।

आग रात करीब 10 बजे शांता भवन की 11वीं मंजिल पर लगी और देखते ही देखते इलेक्ट्रिकल वायरिंग, एसी यूनिट, घरेलू सामान, फर्नीचर, फॉल्स सीलिंग और किचन के सामान तक फैल गई। आग करीब 4,000 वर्गफीट क्षेत्र में फैल गई थी।

आग की भयावहता के चलते करीब 15 लोग लगभग तीन घंटे तक इमारत की छत पर फंसे रहे। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आठ लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मुंबई फायर ब्रिगेड ने रात 10:08 बजे आग को लेवल-1 बताया था, लेकिन कुछ ही मिनट बाद इसकी गंभीरता बढ़ने पर इसे लेवल-2 कर दिया गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस, बिजली कंपनी और बीएमसी की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के बाद देर रात तक कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा।

About NW-Editor

Check Also

नव शक्ति दवाखाना मामले में नया मोड़! बंद होने के बाद फिर शुरू करने की तैयारी? सोशल मीडिया स्टोरी ने खड़े किए सवाल

संवाददाता सैयद समीर हुसैन ————————– नवी मुंबई के नेरुल स्थित शिरवणे गांव से सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *