– टीईटी के काले कानून के विरोध में रणनीति पर किया विचार-विमर्श
– 13 अप्रैल को नहर कालोनी से निकाला जाएगा मशाल जुलूस
– बैठक में भाग लेते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।
फतेहपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले जनपद में संगठन से जुड़े हुए विभिन्न घटक संगठन के जिला स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक जिला कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मान सिंह यादव को जिला संयोजक एवं विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया। संयुक्त घटक में शामिल सभी संगठनों के जिलाध्यक्षों प्रशान्त पाण्डेय अध्यक्ष वि.बी.टी.सी. वेलफेयर एसोसिएशन, निधान सिंह जिलाध्यक्ष अटेवा, धर्मेंद्र कुमार साहू जिलाध्यक्ष टीएससीटी, अखिलेश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष यूटा, अजय मिश्र जिलाध्यक्ष बेसिक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन, वीरेंद्र राजपूत जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट, महफूज अहमद जिलाध्यक्ष एक्टिव टीचर्स एसोसिएशन को पदेन सहसंयोजक बनाया गया। विपिन श्रीवास्तव, उदित नारायण को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में सभी संगठनों के साथियों ने एकमत से निर्णय लिया कि आरटीई एक्ट 2009 की अधिसूचना जारी होने से पहले नियुक्त शिक्षक साथियों पर जबरन टीईटी की अनिवार्यता सरकार द्वारा कोर्ट के माध्यम से थोपी जा रही है उसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। शिक्षक कतई ये अनैतिकतापूर्ण नियम विरोधी आदेश बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके विरोध में जिला से लेकर प्रदेश एवं राजधानी दिल्ली तक संघर्ष करेंगे। प्रथम चरण में शिक्षक कर्मचारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, विपक्ष के नेता लोकसभा अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को कार्यक्रम चलाकर पत्र लिखे गए। लाखों की संख्या में ईमेल किए गए। इसी क्रम में अगला कार्यक्रम जिला मुख्यालय में 13 अप्रैल को शाम पांच बजे मशाल जुलूस नहर कॉलोनी से चलकर कलेक्ट्रेट में समाप्त होगा। तत्पश्चात प्रदेश की राजधानी में तीन मई को आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यदि सरकार तब भी नहीं मानती तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। अटेवा जिलाध्यक्ष निधान सिंह ने कहा कि एक अप्रैल को सभी शिक्षक एवं कर्मचारी काला दिवस मनाएंगे। जिसमें अपने कार्यालय में रहकर हाथ में काली पट्टी बांधकर कार्यालय स्कूलों में विभागीय कार्य किया जाएगा। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जाएगी। बैठक में अटेवा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उदित कुमार सचान, गिरीश चंद्र, धर्मेंद्र मौर्य, विपिन श्रीवास्तव, उदित नारायण, उमेश कुमार, विपिन गुप्ता, सूर्यनारायण, दिनेश कुमार सैनी, अंबा प्रसाद, बृजेश सिंह, महफूज आलम आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

News Wani