एम. ए. आर इंग्लिश स्कूल हुसैनगंज में वार्षिक समारोह धूमधाम से सम्पन्न

 

फतेहपुर एम. ए. आर इंग्लिश स्कूल, हुसैनगंज, फतेहपुर में दिनांक 14 फरवरी 2026 को वार्षिक समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, फतेहपुर श्री अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह उपस्थित रहे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रिंकू लोहारी (जिला पंचायत सदस्य), व्यापार मंडल के शिवचंद्र शुक्ला, राज ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार खलीक जाफरी, पत्रकार रशीद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह की अतिथियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

समारोह के दौरान खलीक जाफरी एवं अलीम जाफरी द्वारा मुख्य अतिथियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं राज ठाकुर का स्वागत खलीक जाफरी द्वारा शाल उढ़ाकर किया गया। रिंकू लोहारी एवं शिवचंद्र शुक्ला का सम्मान गिफ्ट भेंट कर किया गया। इसी क्रम में शीबा जाफरी द्वारा मुख्य अतिथि श्री अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती शीबा जाफरी एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

About NW-Editor

Check Also

आसमान से बरसी आग, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा

– तपिश से बेहाल हुए लोग, दोपहर बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा – धूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *