Breaking News

निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित आवेदनों का समय से किया जाए निस्तारण: डीएम

– उद्योग बंधु की बैठक में निर्देशों का अनुपालन न करने पर मंडी सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

फतेहपुर। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित आवेदनों का निस्तारण ससमय कराने के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर न होने पाए। उन्होंने कहा कि वित्त पोषण योजना के तहत उद्योग स्थापना के लिए जो ऋण बैंक से स्वीकृत हो गए हैं, उनका जल्द से जल्द वितरण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जो आवेदन लंबित हैं, उनका ससमय निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने पर मंडी सचिव को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उद्यमियों द्वारा बिन्दकी में औद्योगिक विद्युत फीडर बनाने के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विद्युत फीडर संबंधित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। बैठक में रईस मिलर के पीसीए, यूपीएसएस, पीसीयू, कृषि उत्पादन मंडी परिषद के विभिन्न मदों के भुगतान लंबित होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी से भुगतान का स्टेट्स जानने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता विद्युत, उद्यमी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आस्था का सैलाब: 1100 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, गंगा-यमुना घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

फतेहपुर। जिले में दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *