Breaking News

मांगों को लेकर आशा व आशा संगिनी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

– जुलूस निकालकर की नारेबाजी, पीएम को भेजा ज्ञापन
–  नहर कालोनी से जुलूस निकालती आशा व आशा संगिनी वर्कर्स।
फतेहपुर। वेतन, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आशा व आशा संगिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मियों ने नहर कालोनी प्रांगण में एकत्र होकर जुलूस निकाला। जुलूस में नारेबाजी करते हुए कर्मी कलेक्ट्रेट पहुंची जहां डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई।
संगठन की जिलाध्यक्ष रानी पटेल की अगुवई में दिए गए ज्ञापन में कर्मियों ने प्रधानमंत्री से मांग किया कि आशा व आशा संगिनी वर्कर्स को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए न्यूनतम वेतन 18000 रूपए व आशा संगिनी को न्यूनतम 24000 रूपया प्रतिमाह वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लेते हुए ईपीएफ व ईएसआई का लाभ दिलाया जाए, आशा संगिनी को सुपरवाइजर का दर्जा प्रदान किया जाए, फाइव जी मोबाइल या टेबलेट मुहैया कराया जाए, निःशुल्क बीमा किया जाए व दुर्घटना में मृत्यु होने पर दस लाख रूपए का मुआवजा दिलाया जाए, रिटायरमेंट वेनिफीट के रूप में एकमुस्त रूपया दस लाख का भुगतान किया जाए, वर्कर्स को टीकाकरण के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए, उम्र का बंधन हटाते हुए योग्यताधारी आशा संगिनी को एएनएम व आशा को आशा संगिनी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की जाए, कर्मचारियों को विजिट हेतु इलेक्ट्रिानिक स्कूटी प्रदान की जाए, सभी को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास सुविधा प्रदान की जाए, यात्रा भत्ता का भुगतान किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। इस मौके पर बदरून्निशा, कलावती, रामा, शोभा, आशा गुप्ता, गुड़िया सिंह चौहान, रेनू सिंह भी मौजूद रहीं।

About SaniyaFTP

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *