Breaking News

परिषदीय विद्यालयों के विलय का विरोध करता है एसोसिएशन

फतेहपुर। प्रदेश सरकार के पास से कम छात्र सख्या वाले परिषदीय विद्यालयों के विलय का बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद इकाई विरोध करती है। जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार की इस नीति से प्रदेश के लगभग एक लाख पैतीस हज़ार सहायक शिक्षकों  तथा  27 हजार हेड मास्टरों के पद समाप्त हो जाएगे। इसके अलावा  विलय से बच्चो को अपने गांव से तीन चार किलोमीटर पैदल चलकर दूसरे गांवो में जाना होगा जिससे बच्चो की ऊर्जा  क्षमता समय और रूचि का अपव्यय होगा और निजी स्कूलों को बढ़ावा मिलेगा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीचंद्र ने बताया की विलय से बुनियादी शिक्षा प्रभावित होगी उन्होंने कहा है कि जहा एक और मानव संसाधन विकास मंत्रालय बेसिक शिक्षा को  ग्रामीण अंचल में सर्वसुलभ कर रही है वही प्रदेश सरकार पेयरिंग द्वारा नौनिहालों की शिक्षा को प्रभावित कर रही है ।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *