Breaking News

थाने के सामने ज्वैलर्स शाप का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

– दुकान मालिक के जाग जाने पर भागे चोर
– चोरों द्वारा काटे गए शटर को ठीक करता कारीगर।
फतेहपुर। औंग थाना के सामने हाइवे किनारे अंबे ज्वैलर्स का ताला तोड़कर चोरों ने शटर खोल लिया। आहट सुनकर सर्राफ की नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर भाग निकले। चोर चार पहिया वाहन से भागे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों की तलाश में आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार औंग कस्बे में मुकेश उर्फ कल्लू सोनी की थाने के सामने अंबे ज्वैलर्स की दुकान है। जिसमे वह अपने छोटे बेटे निखिल सोनी के साथ बैठतें है। निखिल ने बताया कि रात दो बजे आहट पाकर जागे तो भाई प्रतीक सोनी के साथ ऊपर से देखा तो चार पहिया वाहन से चोर आये थे। शोर मचाने पर चोर भाग गए। तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया। औंग थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *