Breaking News

मोटेष्वर महादेव मंदिर से निकाली बाल गोविंद की शोभा यात्रा

फतेहपुर। मोटेष्वर महादेव मंदिर परिसर में बाल गोविंद का विशाल मंदिर बनाकर उसमें बाल गोविंद की मूर्ति की स्थापना 30 अप्रैल को आचार्यों की उपस्थिति में विधि विधान से होना है। जिसके तहत मोटेश्वर महादेव मंदिर से बाल गोविंद की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें ढोल ताशे की धुन पर नाचते गाते लोग शिव विराजमान साई मंदिर पहुंचे और इसके बाद यह शोभायात्रा वापस फिर मोटेष्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान जजमान श्यामा त्रिवेदी, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, अजय त्रिवेदी ने बताया की 30 अप्रैल को हवन पूजन के साथ मूर्ति की स्थापना की जाएगी और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर आचार्य विमला कांत त्रिपाठी, निशा त्रिपाठी, चन्द्रेश त्रिवेदी, शोभा त्रिवेदी, जयति त्रिवेदी, अंश त्रिवेदी, बीपी पांडे, जुगल किशोर मिश्रा, रवि शंकर मिश्रा, प्रवीण त्रिवेदी, राहुल द्विवेदी, अचल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम: जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद 42 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *