Breaking News

राजधानी में बड़ा हादसा: रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग से अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। बेसमेंट से भी 3 लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 6 मंजिल की है। सुबह 8.51 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में आग भड़की थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई। यहां फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था।

घटना की 5 तस्वीरें…

फायर ब्रिगेड ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से 3 लोगों का रेस्क्यू किया है।
फायर ब्रिगेड ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से 3 लोगों का रेस्क्यू किया है।
रेस्क्यू किए गए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
रेस्क्यू किए गए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
रेस्टोरेंट के बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रेस्टोरेंट के बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम।
रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।

About NW-Editor

Check Also

36 हजार किमी की ऊंचाई से रखेगा नजर, ISRO ने लॉन्च किया EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *