Breaking News

NEET पेपर लीक कांड में CBI का बड़ा एक्शन, कोचिंग मालिक गिरफ्त में

नीट पेपर लीक मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. पेपर लीक की जांच कर रही सीबीआई की जांच के घेरे में महाराष्ट्र के लातूर का एक बड़ा कोचिंग संस्थान आ गया है. सीबीआई ने कोचिंग संस्थान के दफ्तर में छापेमारी की और कई दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की. इस कोचिंग संस्थान का नाम रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) है और इसके मालिक शिवराज मोटेगांवकर को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है.

मोटेगांवकर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार : सीबीआई ने RCC के मालिक मोटेगांवकर को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. नीट लीक मामले में ये 10वीं गिरफ्तारी है. बता दें कि सीबीआई की एक विशेष टीम ने रविवार (17 मई) को मोटेगांवकर को पूछताछ के लिए पुणे बुलाया था, जहां देर शाम तक उनसे सवाल-जवाब किए गए. इससे पहले शुक्रवार को भी टीम ने उनसे लगातार 11 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी और फिर आगे की जांच के लिए पुणे आने का नोटिस दिया था.

पीवी कुलकर्णी से करीबी: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को मामले की पड़ताल के दौरान पता चला कि पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी भी लातूर का ही रहने वाला है और वो NTA से जुड़ा हुआ था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कुलकर्णी और मोटेगांवकर एक-दूसरे को पहले से जानते थे. कुछ साल पहले इनके बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, लेकिन बाद में सुलह हो गई.

कंप्यूटर, लैपटॉप और आईपैड जब्त: कनेक्शन खंगालने के लिए सीबीआई रविवार को दोबारा लातूर में मोटेगांवकर के दफ्तर पहुंची. वहां कंप्यूटर, लैपटॉप और आईपैड जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त कर उनकी जांच की गई. इस कोचिंग सेंटर पर शक तब और गहरा हो गया जब सीबीआई को एकऔर गंभीर शिकायत मिली कि RCC इंस्टीट्यूट के मॉक टेस्ट पेपर के कई सवाल नीट 2026 के असली प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते पाए गए हैं.  इसी बीच एक सोशल मीडिया वीडियो भी सामने आया, जिसमें RCC के मालिक शिवराज मोटेगांवकर छात्रों से पूछते दिख रहे हैं कि मॉक टेस्ट के कितने सवाल असली परीक्षा में आए, जिस पर छात्र सकारात्मक जवाब देते हुए नजर आते हैं.

About NW-Editor

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल की बढ़ती निकटता बनी राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र

नई दिल्‍ली: अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *