
स्कूल परिसर में जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों ने स्कूल भवन, कक्षाओं, परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच शुरू की है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रबंधन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है।
पहले भी मिल चुकी स्कूलों को धमकियां
गौरतलब है कि बीते दो महीनों में यह तीसरी बार है जब लुधियाना के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले 10 मार्च और 23 अप्रैल को भी धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। लगातार मिल रही धमकियों के कारण विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। ई-मेल और अन्य डिजिटल माध्यमों की जांच कर साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
News Wani
