Breaking News

“तमिलनाडु से केरल तक बड़े फैसले: CM विजय के काफिले के लिए अलग लेन, आशा वर्करों की सैलरी बढ़ी”

बंगाल से तमिलनाडु और केरलम तक नई सरकारों ने सत्ता संभालते ही प्रशासनिक और सियासी, दोनों स्तरों पर खुद को अलग दिखाने की कोशिश शुरू कर दी है। तमिलनाडु के सीएम विजय ने शुरुआती 12 दिन में अपने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने का आदेश दिया है। महिला सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन फोर्स’ शुरू की है। सरकार ने हर थाने में 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने का निर्देश दिया है। शिकायत दर्ज कराने की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। इसके साथ ही 21 साल से कम उम्र वालों को शराब बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी।

केरलम में यूडीएफ की वीडी सतीशन सरकार ने सचिवालय व मंत्रियों के आवासों तक आम लोगों की पहुंच आसान कर दी। मंत्रियों को ऑफिस और घर दोनों जगह लोगों से मिलना होगा। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के मुखिया शुभेंदु अधिकारी ने भी पुलिस को निर्देश दिया है कि उनके काफिले के लिए आम वाहनों को न रोका जाए। शुभेंदु ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री के लिए ट्रैफिक नहीं रुकता

  • सीएम विजय रोज सुबह सचिवालय पहुंचकर शाम तक रुकते हैं। घर से टिफिन लेकर पहुंचते हैं। सीएम का काफिला अलग लेन से गुजरता है, बाकी लेन में आवाजाही नहीं रुकती।
  • 33 सदस्यीय कैबिनेट में 11 मंत्री 40 साल से कम और 32 नए मंत्री हैं।
  • राज्यभर में मंदिरों, स्कूलों और बस स्टैंड के 500 मीटर दायरे में आने वाली 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
  • तमिलनाडु ने आर कुमार को एआई मंत्री बनाया है।

केरलम: सीएम के साथ सिर्फ दो वाहन

  • केरलम में सीएम के काफिले में अब सिर्फ दो वाहन रखे गए हैं।
  • मंत्रियों के सरकारी आवासों का लग्जरी रेनोवेशन नहीं होगा। सिर्फ जरूरी बदलाव ही किए जाएंगे। नए मंत्री पिछली सरकार में खरीदी लग्जरी गाड़ियों से दूरी बना रहे हैं।
  • पिछली सरकार का सिल्वरलाइन सेमी हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट रद्द। पर्यावरण और विस्थापन को लेकर विरोध हुआ था। आशा वर्करों का मानदेय 3 हजार बढ़ाकर 12 हजार महीना।
  • सतीशन सरकार ने देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मंत्रालय गठित किया है। पीके कुन्हालीकुट्टी को इस विभाग का मंत्री बनया गया है।
  • कैबिनेट बैठकों के बाद साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग की परंपरा फिर शुरू की गई है। पिछली सरकार में यह बंद हो गई थी।

बंगाल: विधानसभा कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट होगा

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने वीआईपी मूवमेंट व सरकारी कामकाज से जुड़ी व्यवस्थाओं में बदलाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने काफिले को छोटा रखने और अनावश्यक एस्कॉर्ट कम करने को कहा है। मंत्रियों और अधिकारियों को फील्ड विजिट के दौरान सड़कें खाली कराने या लोगों को रोकने से बचने की सलाह दी गई है। विधानसभा कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट होगा। एक जून से महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। मदरसों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में वंदेमातरम् अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

About NW-Editor

Check Also

“पुंछ में हाई अलर्ट: LoC पर ड्रग्स और हथियार बरामद, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क”

जम्मू कश्मीर : पूँछ आर्मी ने बुधवार शाम को पुंछ ज़िले में लाइन ऑफ़ कंट्रोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *