Breaking News

फतेहपुर के ग्राम चौकीदारों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेंगे 3500 रुपये

फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम चौकीदारों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ग्राम चौकीदारों के मासिक मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि करने की घोषणा की। इसके बाद उनका मानदेय 2,500 रुपये से बढ़कर 3,500 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा।
घोषणा के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिले के ग्राम चौकीदार वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान ग्राम चौकीदारों को सम्मानित कर ग्रामीण क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि ग्राम चौकीदार अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस तक पहुंचाते हैं। उनकी सूचनाओं से पुलिस को समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने और ग्रामीण इलाकों में शांति-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में पुलिस और ग्राम चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खागा, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *