Breaking News

फतेहपुर में डंपर की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर हुई मौत

फतेहपुर। हुसैनगंज चौराहे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान शाहपुर कोड़हिया, चित्तीसापुर निवासी श्रीकांत यादव पुत्र राम कृपाल यादव (50) के रूप में हुई है। बताया गया कि श्रीकांत मोटरसाइकिल संख्या UP 71 AU 4321 से हुसैनगंज चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की 16 चक्का डंपर संख्या UP 71 AT 8911 से टक्कर हो गई।

तेज टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर की टक्कर लगने के बाद श्रीकांत बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में हुसैनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने की तैयारी की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। श्रीकांत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। वहीं, चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

11वें आयुर्वेद दिवस पर एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन, ‘रन फॉर आयुर्वेद’ से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.के. पांडेय सम्मानित, रेड क्रॉस सोसाइटी ने चिकित्सकों को भेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *