Breaking News

रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती

नफीस जाफरी

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मुरादीपुर गांव के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ौरी गांव निवासी राम अधार का 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मुरादीपुर गांव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक कुत्ते से टकरा रोड पर गई। जिससे बाइक चालक जितेंद्र रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9451548620

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *