Breaking News

अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कीर्ति खेड़ा गांव के समीप बीती देर रात अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शहजादीपुर गांव निवासी स्वर्गीय छेददु का 27 वर्षीय पुत्र अनिल बाइक पर सवार होकर बीती देर रात घर से किसी काम से निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के कीर्ति खेड़ा गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने बिंदकी कोतवाली में की जनसुनवाई

– परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *