Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष ने रोजगार मेले का किया शुभारंभ

– दीप जलाकर रोजगार मेले का शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि संस्थान में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, नोडल अधिकारी उपायुक्त जिला उद्योग चन्द्रभान एवं नोडल प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर मेले का शुभारम्भ किया गया। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 18 कम्पनियो में 1500 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुल 985 रिक्तियों के सापेक्ष आवेदन किया है। विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन राजकीय आईटीआई परिसर में 15 जुलाई को किया जायेगा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुराल पहुंचे युवक की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी को घर ले जाने आया था 45 वर्षीय बल्लू

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर कजियामेड़ा गांव में शनिवार को ससुराल आए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *