मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पुरानी यादों और रेट्रो दौर को दोबारा तस्वीरों में उतारने का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासकर 1980 के दशक की फैशन, हेयरस्टाइल और बॉलीवुड स्टाइल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब कई फिल्मी सितारे भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनकर अपनी AI से तैयार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी 80s के रेट्रो अंदाज में अपनी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ डबल डेनिम आउटफिट और एविएटर सनग्लासेस में नजर आए, जबकि कियारा ने पिंक रंग के आउटफिट, पफ स्लीव्स, बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियों के साथ पुराने दौर की झलक दिखाई।
कियारा ने इस तस्वीर के साथ सिद्धार्थ की आगामी फिल्म के रोमांटिक गाने ‘समझो ना’ को भी जोड़ा। दोनों का यह रेट्रो अवतार सोशल मीडिया यूजर्स के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
परिणीति और राघव का भी दिखा विंटेज अंदाज
परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ कई तस्वीरें साझा कर रेट्रो दौर की यादें ताजा कर दीं। एक तस्वीर में दोनों पुराने जमाने के माहौल में नजर आए। राघव जहां सोफे पर आराम करते हुए वॉकमैन से गाना सुनते दिखाई दिए, वहीं परिणीति उनके पास बैठी नजर आईं।
एक अन्य तस्वीर में दोनों कॉटन कैंडी का आनंद लेते दिखाई दिए। तस्वीरों में कपड़े, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड को इस तरह तैयार किया गया है कि पूरा माहौल 80s के दौर जैसा नजर आता है।
अमीषा पटेल से रवि किशन तक, कई सितारों ने अपनाया पुराना स्टाइल
अमीषा पटेल ने भी AI की+
News Wani
