जमीन के लिए देवर ने किया विधवा भाभी का कत्ल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में देवर ने विधवा भाभी का कत्ल कर दिया। मामला थाना भोगांव क्षेत्र के गांव चंदरपुर का है। बताया गया है कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपी ने रविवार की रात भाभी की गोली मारकर हत्या की। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी देवर भाग गया। सोमवार की सुबह एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भोगांव क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी सीता देवी  के पति प्रवीण की करीब 6 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। घर में जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। ससुर सीता को जमीन नहीं दे रहे थे। रविवार की रात को जमीन के विवाद को लेकर देवर प्रशांत ने सीता को गोली मार दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। आरोपी देवर की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About NW-Editor

Check Also

पहले ही दिन कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट; घर से अपडेट लेकर ही निकलें

आगरा। Indian Railways News: कोहरे की मार का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। इससे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *