Breaking News

“आगरा चौपाटी में जिप लाइनिंग झूले से गिरकर किशोर की मौत”

आगरा: ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी पर रविवार देर शाम जिप लाइनिंग झूले से गिरकर 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. किशोर अपने परिवार के साथ फिरोजाबाद से चौपाटी पर आया था. जब उसने जिप लाइनिंग झूले पर दूसरे बच्चे और लोगों को झूलते देखा तो खुद भी झूलने के लिए टिकट बुक की. जिप लाइनिंग झूले में बैठ गया. मगर, कुछ देर बाद ही 45 फीट की ऊंचाई से गिरा. इसके बाद परिजन और पुलिस उसे अस्पातल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि फिरोजाबाद के गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल रविवार शाम पत्नी रिंकी अग्रवाल, बड़े बेटे 15 वर्षीय कुणाल और छोटे बेटे के साथ आगरा घूमने आए थे. बच्चों के मनोरंजन के लिए परिवार चौपाटी पहुंचा था. जहां पर करीब 120 मीटर लंबी और 45 फीट ऊंची जिप लाइन देखकर कुणाल ने उसकी सवारी की जिद की, जिस पर माता-पिता ने बेटे की टिकट खरीदा.

कुणाल जैसे ही सुरक्षा बेल्ट और पुली के सहारे जिप लाइन पर आगे बढ़ा और महज 10 मीटर की दूरी तय करते ही अचानक उसकी चीख निकली. जब तक कुछ समझते कुणाल करीब 45 फीट की ऊंचाई से नीचे कंक्रीट के धरातल पर गिरा. यह देखकर मौके पर अफरा तफरी मच गई. चौपाटी में मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. सूचना पर पुलिस भी पहुंची.

हादसे ने चौपाटी प्रशासन और एडवेंचर गतिविधियों के संचालन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके जिप लाइन का संचालन तत्काल रुकवा दिया. इस दौरान पुलिस ने जिन लोगों ने टिकट के लिए रुपये जमा किए थे, मौके पर ही उनके रुपये वापस कराए गए.

एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि जिप लाइन के लिए कड़े सुरक्षा उपाय निर्धारित हैं, जिसमें हेलमेट पहना अनिवार्य है, जिससे किसी भी तरह का हादसा होने पर जिप लाइन में सवार लोग सुरक्षित रहे. चौपाटी में सुरक्षा मानकों के बारे में छानबीन की जा रही है. पुलिस ने जिप लाइन संचालक और चौपाटी मैनेजर को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें कि हादसा रविवार शाम करीब छह बजे हुआ. एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि फिरोजाबाद के गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल रविवार शाम पत्नी रिंकी अग्रवाल, बड़े बेटे 15 वर्षीय कुणाल और छोटे बेटे के साथ आगरा घूमने आए थे. बच्चों के मनोरंजन के लिए परिवार चौपाटी पहुंचा था. जहां पर करीब 120 मीटर लंबी और 45 फीट ऊंची जिप लाइन देखकर कुणाल ने उसकी सवारी की जिद की, जिस पर माता-पिता ने बेटे की खुशी के लिए टिकट खरीदा.

About NW-Editor

Check Also

आगरा: इश्क में अंधी मां ने बेटी की हत्या कर नाली में बहाया शव: जांच में चौंकाने वाले खुलासे

आगरा के छत्ता क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *