Breaking News

“महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत”

महाराष्ट्र रायगढ़ के अम्बेनाली घाट में सोमवार (25 मई) को बड़ा हादसा हो गया जहां, एक कार गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. ये घटना महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अम्बेनाली घाट की बताई जा रही है. सभी मृतक सतारा के बताए जा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह स्कॉर्पियो जीप सतारा जिले के असगांव गांव की है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 500 से 700 फुट गहरी खाई से दो शव बरामद किए गए हैं. बाकी शवों की तलाश जारी है.हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगड रेस्क्यू टीम टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया.

कोंकण से सतारा जा रही गाड़ी

स्कॉर्पियो गाड़ी से सभी कोंकण से सतारा जा रहे थे, घटना कोरेगांव तालुका के आसगांव की है.करीब 2:45 बजे आंबेनली घाट के गाड़ी खाई में जा गिरी.चूंकि खाई बेहद गहरी है,इसलिए रेस्क्यू टीम को दूरबीन की सहारा लेना पडा, जिससे पहला शव दिखाई दिया. अब तक दो शवों को निकाला जा चुका है.पोलादपुर पुलिस और रेस्क्यू टीमें लगातार शवों को निकालने में जुटी हैं. करीब 700 से 800 फीट गहराई तक टीम पहुंच चुकी है.

मरने वालों में सभी सतारा के

दुर्घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी सतारा जिले की है,और उसमें सभी पर्यटक सवार थे. जो कि आसगांव और कोरेगांव के बताए जा रहे हैं.शवों के साथ उनकी शिनाख्त का काम भी जारी है. स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शवों को ढूँढने में अभी और समय लग सकता है. क्यूंकि खाई गहरी है रेस्क्यू टीम बेहद सावधानी से काम कर रही है. उधर आठ लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जबकि घटना की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी अभी नहीं सामने आई है. बताया जा रहा है कि 2018 में भी इसी जगह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. इस हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

About NW-Editor

Check Also

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार में 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

सावन के पहले सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *