Breaking News

भैया-बहनों ने योग कर फन हाउस का उठाया आनंद

– सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चौक में लगा समर कैंप
– फान हाउस का अवलोकन करते भैया-बहन।
फतेहपुर। शहर के चौक स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भैया-बहनांे ने पहले योग किया तत्पश्चात फन हाउस पहुंचकर आनंद उठाया। साथ ही कई एक्टिविटीज में हिस्सा लेकर इस दिन को यादगार बनाया। अंत में सभी को विद्यालय की ओर से जलपान भी कराया गया। विद्यालय में समर कैंप लगा। जिसमें नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के अध्यक्ष उज्जैन सिंह, प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव, पूर्व संभाग निरीक्षक राधेश्याम द्विवेदी के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या वर्षा शुक्ला ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समर कैंप का उद्घाटन किया। इसके पश्चात सभी भैया-बहनों ने योग किया तत्पश्चात फन हाउस जाकर वहां का अवलोकन किया और आनंद उठाया। समर कैंप में वंशराज, विनोद उत्तम, दीप प्रकाश श्रीवास्तव, प्रतिभा पाण्डेय, वर्षा, आकांक्षा, यशी, शिवांगी, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अंत में बच्चों को फन हाउस मंे ही जलपान दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

अन्ना सांड के हमले में घायल वृद्धा ने तोड़ा दम, घर पर चल रहा था इलाज

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर मजरे रारा में खेत में काम करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *