Breaking News

राष्ट्रकवि पं0 सोहनलाल द्विवेदी की मनाई जयंती

– द्विवेदी चौराहा पर स्थापित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
– राष्ट्रकवि पं0 सोहनलाल द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।

फतेहपुर। राष्ट्रकवि पं0 सोहनलाल द्विवेदी जी की 120 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर द्विवेदी चौराहा में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी ने द्विवेदी जी की जयंती पर उनकी पूजा-अर्चना करते हुए दीप प्रज्जवलित किया। प्रसिद्ध रचना चल पड़े जिधर दो डगमग, चल पड़े कोटि पग उसी ओर का काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने की। उन्होने उनके जीवन में घटित संस्मरणों व उनके राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत जीवन में प्रकाश डाला। कवि राजनैतिक चन्द्र कुमार पाण्डेय, आचार्य विष्णु शुक्ल, सुधाकर अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि उनकी सर्जना के बिन्दु देश प्रेम व चरित्र निर्माण ही रहे। सुधाकर अवस्थी ने बताया कि वे पत्रकार भी थे। लखनऊ से अधिकार समाचार पत्र आजादी की लड़ाई में कई वर्षों तक निकाला। बालसखा बच्चों की पत्रिका निकाली। इस अवसर पर राजेश चन्द्र मिश्रा, अविनाश तिवारी, किशोर चन्द्र पुरवार, राजेश तिवारी, अग्निहोत्री, विनय त्रिपाठी, नीटू मिश्रा, विनय शरन गुप्त, राम सिंह सभासद भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश

– इटावा से भोगनीपुर घाटमपुर जहानाबाद चौडगरा रेलवे लाइन की मंजूरी मिलने पर बधाई जहानाबाद, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *