फतेहपुर। आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश की बदहाल क़ानून व्यवस्था के विरोध में एक ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी को सौंपा गया। ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में तमाम कोंग्रेसियों के साथ नारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रट में धरना प्रदर्शन कर रहे। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि आज पूरा प्रदेश अपराध की आग में जा चल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 एनसीआरबी की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 15ः अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। हालात कितने बदत्तर हो गए हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां दिनांक 2 नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन पॉइंट पर उसकी नग्न अवस्था का वीडियो बनाया गया एवं दुष्कर्म किया गया। दिनांक 3 नवंबर को ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी द्वारा बता दिया गया था कि इस पूरी घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी गई। दिनांक 5 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई। 8 नवंबर को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर ली गई। आरोपियों की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया गया। इस दौरान सुधाकर अवस्थी, संतोष कुमारी शुक्ल, हेमलता पटेल, फूल सिंह यादव, महेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश गिहार, मिस्बाउल हक़, चंद्रप्रकाशलोधी, संदीप साहू, विनय द्विवेदी, रामकरण शर्मा, संजय त्रिवेदी, विवेक मिश्रा, इशरत खान, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार दुबे, स्नेह गुप्ता, सीता देवी, अलोक लोधी, जसवंत सिंह, अब्दुल, देवी प्रकाश दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
Check Also
फतेहपुर में पेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, मानसिक तनाव में उठाया खौफनाक कदम
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर मजरे अढ़ैया में मानसिक तनाव के चलते 50 …
News Wani