Breaking News

फतेहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्वालागंज से पीरनपुर तक निकाला पैदल मार्च; चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

फतेहपुर। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ज्वालागंज से पीरनपुर वार्ड तक पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे लगाते हुए पीरनपुर वार्ड में भ्रमण किया और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी की ओर से यह अभियान पूरे जिले में एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर जनता के बीच जागरूकता पैदा करना इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव व्यवस्था की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी।

शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस के मन में गंभीर सवाल हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई।

पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, राजू लोधी, ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राइन, कलीम उल्ला सिद्दीकी, प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, नरेंद्र सिंह रिक्की, अरुण जायसवाल, पंडित रामनरेश महाराज, मनोज घायल, निजामुद्दीन, सैयद सहाब अली, राजीव श्रीवास्तव, इशरत खान, अब्दुल रज्जाक, बशीर अहमद, कौशल कुमार शुक्ला, रेखा पासवान, प्रेमादेवी, पार्वती देवी, सरस्वती, पूजा, सन्नो देवी, सरिता, पलक मौर्या, अनिल मौर्य, हम्माद हुसैन और धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में धान की फसल पर कीट का खतरा, समय रहते निगरानी और बचाव की सलाह

फतेहपुर। अतिवृष्टि के बाद तापमान में अचानक वृद्धि और खेतों में अत्यधिक नमी के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *