Breaking News

सड़क किनारे मंदिर को लेकर विवाद,विधायक ने किया दर्शन पूजन

 

चौडगरा/फतेहपुर। चौडगरा शिवराजपुर मार्ग में चौकी के समीप सड़क किनारे स्थित प्राचीन मंदिर का विवाद गहराता जा रहा है।मंदिर को हटाने की बात से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को नायब तहसीलदार और पीडब्ल्यूडी के एई की टीम को बैरंग वापस कर दिया था।शुक्रवार को सूचना पर पहुंचे विधायक जयकुमार सिंह जैकी से लोगो ने स्थिति से अवगत कराया।विधायक जैकी ने फोन से ही जिलाधिकारी से बात कर मंदिर बने रहने और प्लाट से निकलने के रास्ते को देने व विवाद निपटाने को कहा।डीएम ने सोमवार को ग्रामीणों को बुलाया है।बताते चले कि शिवराजपुर रोड में चौडगरा कस्बे में सड़क किनारे भगवान शिव,दुर्गा माता,एवं हनुमान जी महाराज की मूर्तियां स्थापित है।मंदिर प्राचीन है साथ में पुराना कुआं भी स्थापित है।पीछे साईं गांव के कौशल किशोर कुशवाहा ने प्लाट ले रखा है आगे मंदिर होने से निकलने का रास्ता नहीं है।रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है।इससे पहले गुरुवार को टीम को लौटना पड़ा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशाशन नजर बनाए हुए है।लोगों ने विधायक जयकुमार सिंह जैकी से मांग किया कि मंदिर नहीं टूटना चाहिए।वहीं उपस्थित प्रधान सुरेन्द्र सिंह,पूर्व प्रधान शीलू सिंह,भाजपा नेता मनोज सिंह समेत तमाम लोगों ने मंदिर निर्माण कार्य के लिए लगने वाली धनराशि एवं सहयोग की घोषणा किया।विधायक जैकी ने मंदिर में माला फूल चढ़ा पूजा अर्चना कर प्रसाद भी बाटा।और कहा कि मंदिर नहीं हटेगा।प्राचीन मंदिर और कुआं को कोई नहीं हटाएगा।प्रशासन से सही रिपोर्ट लगवाई जाएगी।इस मौके पर राजेश गुप्ता,रवींद्र सिंह,नीतीश सिंह,उदयभान गुप्ता,रुद्रपाल सिंह,महेंद्र सिंह,आलोक गौड़,अनुज सिंह,रामप्रकाश सविता आदि रहें।

About NW-Editor

Check Also

अमृत भारत योजना से बदला फतेहपुर स्टेशन, पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को समर्पित

– प्लेटफॉर्म नंबर-4, आधुनिक प्रतीक्षालय, पार्किंग समेत यात्री सुविधाओं की मिली सौगात -शिलापट्ट का पर्दा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *