Breaking News

सभासद ने दसवीं बार किया रक्तदान

 

लहरपुर/ सीतापुर: नगर पालिका परिषद के लहरपुर वार्ड नंबर 10 मोहल्ला जमा टोला सभासद डॉक्टर आफताब अहमद सोनू ने अपने वार्ड के जरूरतमंद के लिए 10 वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिला अस्पताल में एक मरीज का ऑपरेशन निर्धारित था। जिसके लिए डॉक्टरों ने मरीज के परीजनों से पहले रक्त का इंतजाम करने को कहा। जिस पर तहसील लहरपुर क्षेत्र के सभासद आफताब उर्फ सोनू ने अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों से मिलकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने ने बताया कि इससे पूर्व वह जब सभासद नहीं थे तब भी अपने वार्ड में 9 जरूरतमंद मरीजों को खून दे चुके हैं सभासद बनने के बाद बुधवार को बल्ड देकर जरूरतमंदों के लिए दसवीं बार रक्तदान किया। इनका कहना है कि आगे भी जरूरतमंदों को रक्तदान कर मदद करते रहेंगे।।

About NW-Editor

Check Also

हाईवे पर ट्रक रोकने के विवाद का हुआ पटाक्षेप, आपसी सहमति से मामला सुलझा

  सीतापुर। हरगांव और खीरी जनपद की सीमा से सटे ओयल चौकी क्षेत्र में हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *