Breaking News

किशनपुर दादों ब्रिज के एप्रोच मार्ग पर आई दरार

– खतरा बढ़ने पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने किया निरीक्षण
–  एप्रोच मार्ग का निरीक्षण करते एक्सईएन एवं दरार का दृश्य।
फतेहपुर। किशनपुर दादों यमुना ब्रिज पर यमुना नदी में आई भीषण बाढ़ के चलते एप्रोच मार्ग में मोटी दरार आ गई है। इस कारण सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है।
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल कुमार शील ने अपने एई जेई के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगाई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बाढ़ कम होने पर मार्ग दुरुस्त करने के बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। बताते चलें कि यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते किशनपुर दादों ब्रिज के एप्रोच मार्ग में दरार आने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल कुमार शील ने बताया कि बाढ़ के पानी के दबाव के कारण एप्रोच मार्ग में दरार आई है। जैसे ही बाढ़ का पानी कम होगा, मार्ग की मरम्मत कर आवागमन को बहाल कर दिया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 साल की किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; परिवार ने दर्ज कराया केस

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *