Breaking News

गुरु रविदास के संदेशों से गूंजा बहुआ, समरसता संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

फतेहपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प यात्रा के अंतर्गत अयाह-शाह विधानसभा के बहुआ मंडल में भव्य कलश वंदन एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, पूजन एवं वंदन के साथ भव्य स्वागत किया गया।

समरसता संकल्प यात्रा के दौरान बहुआ मंडल के शाह, खटौली, सिद्धावां, मुत्तौर, दतौली सहित अन्य स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने कलश पूजन कर यात्रा का अभिनंदन किया तथा संत रविदास महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भाजपा जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। समरसता संकल्प यात्रा इसी उद्देश्य को लेकर जन-जन तक पहुंच रही है और समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला सह संयोजक प्रसून तिवारी ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। यह यात्रा समाज में भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि संत रविदास महाराज द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समतामूलक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में बहुआ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, अखिलेश, प्रशांत सिंह, सुशील सिंह चंदेल, अखिलेश तिवारी, सुमित तिवारी, मनोज निषाद, गोरे लाल प्रजापति, राजा सिंह, चिदानंद, राजेश, विमल, विवेक तिवारी, राकेश सिंह, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल भेजकर घर लौटी शिक्षिका, कुछ देर बाद उठाया खौफनाक कदम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर स्थित एक मैरिज हॉल संचालक की बहू ने फांसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *