Breaking News

टीबी मरीजों की सेहत के लिए आगे आए निक्षय मित्र, 63 मरीजों को मिली पोषण किट

फतेहपुर। जनपद को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को अचल प्रशिक्षण केंद्र में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यूबी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निक्षय मित्रों ने 63 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम में भारतीय दुसर वैश्य महासमिति के अध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता, डॉ. रचना सक्सेना, शिवा हॉस्पिटल के मैनेजर बबलू मौर्य और अमाया क्लीनिक के डॉ. राजीव चौधरी ने निक्षय मित्र के रूप में मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। मरीजों को नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने वाले सभी निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से ही टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के सहयोग से टीबी मरीजों को पोषण और मानसिक संबल मिलेगा, जिससे बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

कार्यक्रम में भारतीय दुसर वैश्य महासमिति की महिला अध्यक्ष कविता गुप्ता, सीमा गुप्ता, नमृता गुप्ता, साजन कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, आनंद गुप्ता, अमित गुप्ता, मो. फैज सिद्दीकी, अवधेश कुमार, प्रशांत नारायण, हसीब अहमद, भद्रदास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत के पेड़ पर मिला 38 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के शिववंश का पुरवा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *