पत्थर से कूच कर युवक की हत्या, लावारिश हालत में मिला शव

धनबाद थाना क्षेत्र के दामोदरपुर सोमनगर में सोमवार को एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को देखकर उसकी हत्या करने का अनुमान लगाया जा रह है। शव क्षत-विक्षत हालत मिला है। लोगों को आशंका है कि हत्या पत्थर से कूचल कर की गयी है। युवक ने जींस, टी शर्ट, स्वेटर और स्पोर्ट्स शू पहन रखा है। घटना की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद SNMMCH अस्पताल भेज दिया है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी है।

क्या कहा पुलिस ने 

पुलिस ने बताया कि पहली नजर में ये हत्या का मामला लगता है। युवक की हत्या पत्थर से कूच गयी है। हालांकि पक्के तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। पुलिस ने शव मिलने वाले स्थान से कुछ दूरी पर चप्पल बरामद किया है। पुलिस इस बारे में भी पड़ताल कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतक युवक दामोदरपुर सोमनगर का निवासी नहीं है। उसकी हत्या कहीं और की गयी है और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है। धनबाद :

अग्नि कांड के लिए अभिशप्त धनबाद में फिर लगी आग ,महुदा मोड़ के प्लास्टिक कारखानामें आग लगने से मची अफरातफरी

 

About NW-Editor

Check Also

बयान से गरमाई सियासत: वंदे मातरम विवाद पर ओवैसी का बड़ा हमला

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वंदे मातरम गाना और इसको …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *