Breaking News

फजलगंज थाने में सिख समाज का प्रदर्शन, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, वीडियो जारी कर जताया खेद

कानपुर में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई टिप्पणी के विरोध में सिख समाज के लोगों ने फजलगंज थाने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की हरकत करने का साहस न कर सके। प्रदर्शन के दौरान थाने के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

विवाद बढ़ने के बाद आरोपी युवक ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उसने कहा कि यदि उसकी टिप्पणी से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो उसे इसका गहरा खेद है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

उछाल फाउंडेशन एवं कानपुर बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

कानपुर उछाल फाउंडेशन द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को कानपुर बार एसोसिएशन परिसर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *