फतेहपुर(न्यूज़ वाणी)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर,ग्राम न्यायालय बिंदकी वाह्य न्यायालय,तहसील सदर,खागा, बिंदकी में किया गया।उद्घाटन जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम ने दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस दौरान 287678वादों का निस्तारण कर 257278352 रुपए का अर्थ दंड वसूला गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जनपद न्यायाधीश ने 02वादों का निस्तारण कर ₹345996 रुपए का अर्थ दंड जमा कराया।प्रधान न्यायाधीश राजेश उपाध्याय ने 43 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया।अपर प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्रा द्वितीय ने 08 वादों का निस्तारण किया।पीठासीन अधिकारी शिवचंद्र द्वारा मोटर वाहन दुर्घटना 135 दावों का निस्तारण कर ₹101879602 का प्रतिकार दिलाया।स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव ने 02 वादों का निस्तारण कर ₹264614 का अर्थदंड के रूप में जमा कराया।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम किशोर तृतीय ने 01 वाद का निस्तारण कर ₹500 का अर्थ दंड जमा कराया।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनिय मोहम्मद इलियास द्वारा 02 वादों का,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती पूजा विश्वकर्मा ने 02 विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट हरी प्रकाश गुप्त ने 89 वादों का,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 4 श्रीमती चेतना चौहान ने 01 वाद का,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने 09 दांडिक वादों का निराकरण कराया।स्पेशल जज पाक्सो एक्ट महेंद्र कुमार द्वितीय द्वारा 01 दांडिक वाद का निस्तारण कराया गया।

अजय सिंह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा02,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष द्वितीय द्वारा 1917दांडिक वादों का निराकरण कराया गया।सिविल जज सीनियर डिवीजन आकांक्षा मिश्रा ने 11,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 01मोहम्मद साजिद द्वितीय ने 507,अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 02 दिव्या सिंह ने 206दांडिक वादों,अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन ललिता यादव ने 166 वादों का निस्तारण कराया।राजस्व न्यायालय द्वारा 235773 वादों का निस्तारण कराया गया।नगरपालिका परिषद द्वारा 1307 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा ₹272040 का शुल्क वसूला गया।बैंकिंग संस्थाओं द्वारा 682 वादों का निस्तारण करते हुए ₹71868000 वसूल किए गए। विद्युत विभाग द्वारा 761प्रकरणों का निस्तारण कर ₹943275 रुपए शुल्क लिया गया।श्रम विभाग ने 298 वादों का निस्तारण कर ₹4416712 का अर्थ दंड वसूल किया।जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राम किशोर तृतीय,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली ने न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों,अधिवक्ताओं सहित संबंधित लोगों का सफल आयोजन पर आभार जताया है।
News Wani
