Breaking News

गाजीपुर में ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच विवाद गहराया, रुपये व दुकान मांगने का आरोप

फतेहपुर। गाजीपुर के ग्राम प्रधान विक्रम प्रताप सिंह ने पूर्व प्रधान जब्बर सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह पर पांच लाख रुपये और पंचायत भवन में बनी नवनिर्मित दुकान मांगने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर उनकी छवि धूमिल करने के लिए दो दिन पहले पूर्व प्रधान ने विकास भवन में आत्मदाह का प्रयास किया था। उन्होंने पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
गाजीपुर ग्राम प्रधान विक्रम प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान जब्बर सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह ने उनसे पांच लाख रुपये और पंचायत भवन में बनी नवनिर्मित दुकान की मांग की थी। उनका दावा है कि करीब एक महीने पहले आरोपी उनके घर पहुंचा था। इसके बाद फोन के जरिए भी कथित तौर पर रुपये और दुकान की मांग की गई।
ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें धमकाया गया, परेशान किया गया और ग्राम पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप किया गया। उन्होंने खलिहान की सुरक्षित भूमि पर मकान बनाकर कब्जा करने और आसपास की ग्राम समाज की जमीनों पर भी अवैध कब्जे का आरोप लगाया।
विक्रम प्रताप सिंह का कहना है कि कथित कब्जे का विरोध करने के बाद उनकी सामाजिक छवि खराब करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने जब्बर सिंह के खिलाफ गाजीपुर थाने में करीब 11 मुकदमे दर्ज होने का दावा करते हुए उसके आपराधिक इतिहास का विवरण भी साझा किया।
अब पूरे मामले में रंगदारी के आरोपों, कथित जमीन कब्जे और दोनों पक्षों के दावों की निष्पक्ष जांच महत्वपूर्ण है। इस संबंध में डीपीआरओ ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

खेत में पानी लगाने गए 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में शनिवार सुबह खेतों में पानी लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *