Breaking News

जिला कार्यकारिणी का जल्द होगा शपथ ग्रहण समारोह

– राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत बनेगा समाज की धुरी
–  बैठक करते राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत के पदाधिकारी।
फतेहपुर। राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत की आवश्यक बैठक खागा में दिनेश बाल्मीकि के आवास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लवकेश ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद धीरज कुमार ने शिरकत की। बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि जिले की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जल्द होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित तिसावड़ की मुख्य अतिथि होंगे। संगठन प्रत्येक जिले में बनाया जाएगा। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत समाज की धुरी बनेगा। बैठक में दिनेश बाल्मीकि ने कहा कि हमारी ओर से जो भी संगठन की मदद होगी वह हम लोग करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष लवकेश ने कहा कि जिले के प्रत्येक विधानसभा, ब्लॉक, गांव में गठन किया जाएगा। बैठक में राकेश कुमार, लवकेश कुमार, संजय कुमार, दिनेश कुमार बाल्मीकि, धन्नू लाल, सनी कुमार आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *