Breaking News

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 66 फरियादें

– अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
– पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
फतेहपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, आवास, पेयजल, पेंशन तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक प्रार्थनापत्र का तय समयसीमा के भीतर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।

About NW-Editor

Check Also

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर शिविर में 26 ने किया रक्तदान

– शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। फतेहपुर। विश्व थैलेसीमिया दिवस पर सक्षम प्राणदा प्रकोष्ठ, सक्षम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *