Breaking News

मिशन शक्ति अभियान को लेकर डीएम-एसपी सख्त

– महिलाओं व बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
– मिशन शक्ति अभियान को लेकर बैठक करते डीएम-एसपी।
फतेहपुर। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सहायता एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही ब्लॉक और तहसील स्तर पर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तलब की। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर पात्र महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का निस्तारण तेजी से करते हुए पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनपद स्तर पर व्यापक कार्य योजना बनाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सकें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, अग्रणी बैंक प्रबंधक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म: पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *