Breaking News

*खेल मैदान के निर्माण में न बरतें ढिलाई, समय सीमा में पूरा करें काम: गजल भारद्वाज*

  • डीएम ने किया पसवारा में निर्माणाधीन खेल मैदान, बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल कोर्ट के कार्यों का निरीक्षण

महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत पसवारा में निर्माणाधीन खेल मैदान, बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल कोर्ट के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने सामग्री की गुणवत्ता, ज़मीन के समतलीकरण, ड्रेनेज और कोर्ट के मानक आकारों की भी जांच की। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण स्थल पर मौजूद इंजीनियरों एवं ठेकेदारों से कार्य की गति बढ़ाने और दैनिक प्रगति कार्य बढाने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खेल सुविधाओं का विकास युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि बैडमिंटन/बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण निर्धारित समय पर पूर्ण कर खेल प्रेमियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

*अकीदत और उल्लास के साथ अदा की गई ईदुलअजहा की नमाज, देश में खुशहाली के लिए उठे हजारों हाथ*

चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस, अधिकारियों ने धर्मगुरुओं को दी बधाई     महोबा। जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *