Breaking News

अग्निशमन सेवा स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल,अग्नि सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम

महोबा : शशांक सिंह, पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत एवं ग्रीष्म ऋतु में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला, चरखारी तथा श्रीनगर जनपद में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ एवं उपस्थित लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्निशमन यंत्रों के सही एवं प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के उपायों का प्रदर्शन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा यह संदेश दिया गया कि विशेषकर गर्मी के मौसम में थोड़ी सी असावधानी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी संस्थानों एवं नागरिकों को सतर्क रहते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करना आवश्यक है। महोबा पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे जनपद में अग्नि सुरक्षा के प्रति सजगता एवं तैयारी को और सुदृढ़ किया जा सके।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में रेलवे का सघन चेकिंग अभियान: 208 यात्री धरे, सवा लाख से अधिक वसूला जुर्माना

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर रेलवे स्टेशन महोबा में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *